Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाजपा स्थापना दिवस पर नड्डा ने कहा- हमने कभी नहीं किया विचारधारा से समझौता
new delhi,   BJP foundation day, Nadda

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर कार्यक्रम में आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के दिवंगत नेताओं दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता वहां मौजूद रहे।


भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने वैचारिक अधिष्ठान को अडिग रखा है। हम वोट के खातिर इधर से उधर डिगे नहीं और सत्ता पाने के लिए हमने विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया। इसी की ताकत से आज भाजपा आगे बढ़ रही है।


उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू की कैबिनेट से इसलिए इस्तीफा दिया, क्योंकि उनका मानना था कि एक देश दो विधान से नहीं चल सकता। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानवदर्शन का व्याख्यान दिया था। भाजपा ने एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाया और मोदी जी के नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास'' के रूप में अंत्योदय को आगे बढ़ाया गया।


इस दौरान नड्डा ने कहा कि केन्द्र सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करना नहीं चाहती है। हमारा लक्ष्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि कानून के भीतर स्थापित नियमों के पालन के साथ वक्फ का प्रबंधन चले। वक्फ बोर्ड की सम्पति और धन मुस्लिम समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित होंगे।

MadhyaBharat 6 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.