Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नरेन्द्र जान केम पर देर रात्रि एफआईआर दर्ज
damoh, FIR lodged , Narendra Jan Kam

दमोह । ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में पिछले माह तक सेवायें देने वाले एक तथाकथित चिकित्सक डा.नरेन्द्र जान केम के विरूद्ध आखिर देर रात्रि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। 7 अप्रेल को रात्रि सिटी कोतवाली दमोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.मुकेश जैन ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है। डा.नरेन्द्र जान केम के विरूद्ध बीएनएस 2023 की धारा 318(4),338,336(3), 340 (2)एवं3(5) धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

ज्ञात हो कि कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया था जिसमें डा.विशाल शुक्ला एवं डा.विक्रांत चौहान सम्मिलित थे और इन्होने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। मामले को लेकर प्रशासन एवं पुलिस अब शिकंजा कसता जा रहा है।

 

जानकारों के अनुसार म.प्र.काउंसिल में बिना पंजीयन कराये कोई भी चिकित्सा नहीं कर सकता है। प्रकरण में डा.नरेन्द्र जान केम का पंजीयन नहीं पाया गया एवं उन्होने दमोह नगर में ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में एन्जियोग्राफी एवं एन्जियोप्लास्टी की है। आरोप है कि जिन लोगों का आपरेशन किया गया उनमें से कुछ लोगों की मौत हो गयी। मामले की जांच के लिये मानव अधिकार आयोग की टीम दमोह पहुंची हुई है।

MadhyaBharat 7 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.