Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
 डंपर का फोटो खींचने की बात पर दो पक्षों में विवाद
ratlam, Dispute between two parties ,photo of dumper

रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सोमवार की सुबह मामूली बात पर शुरु हुए विवाद ने देखते ही देखते दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न कर दिया। एक व्यक्ति द्वारा एक डंपर का फोटो खींचने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट की गई। विवाद बढ़ते ही माैके पर भीड़ जमा हाे गई। विवाद में एक शख्स के साथ चाकूबाजी की गई। दौरान फोटो खींचने वाले की गुमटी में आग लगा दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स लेकर गांव पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण किया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

सोमवार सुबह उज्जैन के धनेसरा ग्राम निवासी लालसिंह रतलाम के ग्राम कमठाना क्षेत्र से डंपर लेकर जा रहा था। तभी बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम कमेड़ निवासी वली मोहम्मद ने उसके डंपर का फोटो खींच लिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान उनके बीच मारपीट भी हुई। विवाद की खबर फैलने पर भीड़ जमा हो गई। लालसिंह का कहना है कि उसे चाकू मारा गया है। घायल को तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। लेकिन यह खबर फैलने पर कई लोग ग्राम कमेड़ में एकत्र हो गए और वली मोहम्मद की गुमटी में आग लगा दी। इससे माहौल बिगड़ने लगा तथा दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इधर, जानकारी लगते ही बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात काबू करने का प्रयास किया। साथ ही, आला अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया। जानकारी लगते ही एडीशनल एसपी राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पटनवाला, एसपी अमित कुमार सहित कई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन से एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम ग्रामीण विवेक सोनकर, तहसीलदार पिंकी साठे भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। इलाके को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। गांव में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के आने-जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस नजर रख रही है। बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि दो पक्षों में फोटो खींचने की बात को लेकर विवाद हुआ है। घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति है, स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


मामले को लेकर एडीशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। वहीं, रतलाम नगर निगम से बुलाई गई दमकल वाहन की सहायता से दुकान में की गई आगजनी पर भी काबू पा लिया गया है। एसडीओपी किशोर पटनवाला के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, हालात बिगाड़ने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
 
MadhyaBharat 7 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.