Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा बेटे की मौत
umaria, High speed Hiva  , son died

उमरिया । जिले के मानपुर थाना अंतर्गत मानपुर व्योहारी मार्ग पर देर रात ग्राम गोवर्दे में एक अनियंत्रित गति से आ रहे रेत लोड हाइवा ने बाइक सवार मां बेटे को राैंद दिया जिसमें बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज चल रहा है।

 

मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले ने बताया कि सोमवार रात में जवारा विसर्जन का चल समारोह निकल रहा था उसी समय सूचना मिली कि ग्राम गोवर्दे में मनोज मिश्रा के घर के सामने रेत लोड अनियंत्रित हाइवा ने किसी बाइक सवार को ठोकर मार दी, तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंची और देखा तो युवक शिनाख्त लायक बचा ही नही था, उसके शरीर को हाइवा द्वारा लगभग 100 मीटर दूर तक घसीटे जाने के कारण शव सड़क पर पड़ा था। वहीं माँ भी गम्भीर हालत में पड़ी रही। तत्काल डायल 100 और 108 एम्बुलेंस की मदद से मां को अस्पताल भेजा गया।

 

प्राथमिक उपचार के बाद घायल मां महरजिया बाई चौधरी पत्नी राम कुमार उर्फ डब्बू चौधरी निवासी ग्राम रोहनिया ज्वालामुखी ने बताया कि मैं अपने बेटे राजकुमार चौधरी के साथ उसकी बाइक क्रमांक एम पी 54 एमबी 3151 से ग्राम मसीरा से वापस अपने घर रोहनिया जा रही थी तभी पीछे से रेत लोड तेज रफ्तार हाइवा ने टक्‍कर मार दी जिसमें मैं एक तरफ गिर गई और मेरा बेटा राज कुमार हाइवा के नीचे आ गया । इस मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 8 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.