Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आईएसआई ने रची धी भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले की साजिश
chandigarh, ISI planned , BJP leader

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि बीती रात जालंधर में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले की साजिश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेस इंटेलीजेंस (आईएसआई) द्वारा रची गई थी। आईएसआई ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा की मदद से इस घटना को अंजाम दिलाया।
सोमवार की रात पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले की घटना के बाद पंजाब सरकार तथा पंजाब पुलिस विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। चौतरफा घिरी पंजाब पुलिस ने रात तीन बजे से ही घटना की जांच शुरू कर दी।
पंजाब के स्पेशल डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने मंगलवार की दोपहर चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला होने की पुष्टि हो चुकी है। इस हमले की साजिश पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के गुर्गे जीशान अख्तर तथा शहजाद भट्टी द्वारा रची गई थी। दोनों ने पाकिस्तान में बैठकर बब्बर खालसा के आतंकियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के पीछे बड़ा मकसद दहशत फैलाना रहा है।
शुक्ला ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर आप्रेशन चलाया। जिसके बाद दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावरों की कुल संख्या तीन होने के बारे में पता चला है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने दो हमलावरों की शिनाख्त करके उन्हें गिरफ्तार किया है। साथ ही हमले में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद कर लिया। अभी पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों का आप्रेशन जारी होने के कारण ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता है। इस हमले के तीसरे आरोपी को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी तक की जांच में किसी प्रकार की रंजिश आदि सामने नहीं आई है। यह पंजाब की शांति को भंग करने के उद्देश्य से किया गया हमला है।

 

MadhyaBharat 8 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.