Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
यूएई के रक्षा मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
new delhi, UAE Defence Minister , Prime Minister Modi

नई दिल्ली । भारत यात्रा पर आए यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, संपर्क और जन संबंधों सहित दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में दुबई की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।


प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पोस्ट में कहा कि दुबई ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह विशेष यात्रा हमारी मजबूत दोस्ती की पुष्टि करती है और भविष्य में अधिक सहयोग का मार्ग प्रशस्त करती है।


मोहम्मद अल मकतूम ने मुलाकात पर खुशी जाहिर करते हुए एक्स पोस्ट में कहा कि हमारी बातचीत ने यह एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि यूएई-भारत संबंध आपसी विश्वास पर आधारित हैं, इतिहास से प्रेरित हैं, और एक साझा दृष्टिकोण से संचालित हैं, जिसका उद्देश्य अवसरों, नवाचार, और स्थायी समृद्धि से परिपूर्ण भविष्य का निर्माण करना है।


यूएई के रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम भारत यात्रा पर हैं। आज उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ वार्ता की। रक्षा मंत्रालय के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और क्राउन प्रिंस के बीच उत्पादक बैठक रही। भारत के लिए, यूएई के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी अपार प्राथमिकता है। आने वाले वर्षों में हम रक्षा सहयोग, सह-उत्पादन और सह-विकास परियोजनाओं, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में बारीकी से काम करने के लिए उत्सुक हैं। भारत और यूएई दोनों इस क्षेत्र में शांति और समृद्धि की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


इससे पहले उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की। दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में अपनी पहली भारत आधिकारिक यात्रा पर आए मकतूम के साथ कई मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है। दो दिवसीय यात्रा पर आज नई दिल्ली में एयरपोर्ट पर केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने उनका स्वागत किया।


क्राउन प्रिंस आगे मुंबई का भी दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ एक व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। यह बातचीत पारंपरिक और भविष्य के क्षेत्रों में भारत-यूएई आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को मजबूत करेगी।


विदेश मंत्रालय के अनुसार परंपरागत रूप से, दुबई ने भारत के यूएई के साथ वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत के लगभग 4.3 मिलियन प्रवासी दुबई में रहते हैं और काम करते हैं। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी और दुबई के साथ हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करेगी।

MadhyaBharat 8 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.