Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हाथियों का आतंक चार घरों को तोड़ा
korba, Elephant terror, four houses destroyed

कोरबा । जिले के तीन गांवों में एक दंतैल हाथी ने मंगलवार रात को उत्पात मचाया। कटघोरा वन मंडल केंदई रेंज के फुलसर, रोदे और कोदवारी गांव में हाथी ने 4 मकानों को तोड़ दिया और घरों में रखा धान भी खा गया। क्षेत्र में 18 हाथियों का झुंड मौजूद है, लेकिन एक दंतैल हाथी अलग होकर गांवों में उत्पात मचा रहा है।

फुलसर गांव में धनराज सिंह के घर में रात को हाथी ने हमला किया। मिट्टी की दीवार तोड़कर घर में घुस आया। परिवार ने किसी तरह घर में मौजूद एक बीमार महिला को बचाया। हाथी ने वहां से एक बोरी धान खा लिया। इसके बाद हाथी पोड़ी खुर्द के खड़पड़ी पारा पहुंचा, जहां इतवार साय धनुवार, बुदेश्वरी बाई धनुवार और अमरलाल के मकान तोड़ दिए। तीनों परिवारों ने भागकर अपनी जान बचाई।

रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि, हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल जाने से रोका जा रहा है। साथ ही हाथियों को न छेड़ने की हिदायत दी जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब कोरबा में हाथियों ने आतंक मचाया हो। करतला फॉरेस्ट रेंज में दंतैल हाथी लगभग 7-8 दिन से विचरण कर रहा है, जो कभी किसी की बाड़ी तो कभी किसी की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।

MadhyaBharat 9 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.