Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुरमीत राम रहीम 21 दिन के फरलो पर जेल से बाहर
rohtak, Gurmeet Ram Rahim , furlough

राेहतक । हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बुधवार सुबह एक बार फिर 21 दिन के फरलो पर सलाखों के पीछे से बाहर आ गया। राम रहीम इस अवधि में सिरसा डेरे में ही रहेगा। सुबह करीब साढ़े छह बजे वह कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से सिरसा रवाना हुआ।
इससे पहले वह 28 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। तब उसने पैरोल के 10 दिन सिरसा डेरा और 20 दिन यूपी के बरनावा में काटे थे। बताया जा रहा है कि राम रहीम डेरे के स्थापना दिवस के 77वें समारोह में शामिल होगा। सिरसा डेरे को डेरा सच्चा सौदा के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 29 अप्रैल 1948 को संत शाह मस्ताना ने की थी।
25 अगस्त 2017 को दो साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल की सजा हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद हुई। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम पैरोल और फरलो लेकर अब तक 12 बार बाहर आ चुका है। यह 13वां मौका है, जब राम रहीम जेल से बाहर आया।
डेरा सच्चा सौदा पहुंचकर राम रहीम ने संगत के नाम वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह एक बार फिर से संगत के बीच में आए हैं। समूह संगत काे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। यह सांई की सेवा का महीना है। इसमे सेवा करनी है। राम रहीम ने संगत से अपील की है कि वह घराें में रहे और डेरे की प्रबंधन समिति के निर्देश का पालन करे।

MadhyaBharat 9 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.