Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गुजरात के सूरत में हीरा श्रमिकों की सामूहिक हत्या के षड्यंत्र की आशंका
surat, Suspected conspiracy , Gujarat

सूरत । सूरत के कापोद्रा क्षेत्र के हीरा कारखाना अनभ डायमंड में पीने के पानी के फिल्टर में सल्फास मिलाने की घटना पर पुलिस ने हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बुधवार को यहां फिल्टर का पानी पीने के बाद 118 हीरा श्रमिकों की तबीयत बिगड़ गई थी। जांच के दौरान फिल्टर के पास सल्फास का पाउच मिलने से लोगों के होश उड़ गए थे। तबीयत बिगड़ने की शिकायत और चक्कर आने वाले सभी हीरा श्रमिकों को तत्काल किरण और डायमंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को 6 श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है।

श्रमिकों के पानी में सल्फास मिलाने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मामले में हत्या के प्रयास बीएनएस 109 (1) धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिस जगह पर फिल्टर था, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था। माना जा रहा है कि कारखाने के परिचित व्यक्ति की ही यह करतूत हो सकती है। पुलिस ने जांच में फॉरेंसिंक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम का सहयोग लिया है। साथ ही बीमार हुए सभी 118 हीरा श्रमिकों का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

 

डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि मामले में 4-5 संदिग्ध हीरा श्रमिकों से कापोद्रा पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा 3 अलग-अलग टीम मामले की जांच में जुटी है। अनभ जेम्स के कारीगरों की सूची के अनुसार जांच हो रही है। इसके अलावा हीरा कारखाना में अंदर आने वाले डीलर और सब डीलर की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अभी तक 50 लोगों का बयान दर्ज किया है।

 

कापोद्रा चौराहे के पास जीवराजभाई गाबाणी का अनभ डायमंड नाम से हीरा कारखाना है। इसमें 120 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। 9 अप्रेल को सुबह साढ़े 8 बजे तक 120 कर्मचारी काम पर आए थे। सुबह 9 बजे के आसपास इनमें से 118 कर्मचारियों को चक्कर आने लगा। इसके साथ ही उन्हें श्वास लेने में भी तकलीफ होने लगी। कारखाना मैनेजर के भांजा निकुंज ने सुपरविजन किया तो उसने अपने मामा को पानी से दुर्गंध आने की जानकारी दी। बाद में फिल्टर चेक किया गया तो अंदर से सल्फास का पाउच मिला। इसका पाउच फटा हुआ था। इससे आशंका हुई कि पानी में सल्फास मिलाया गया है।

 

MadhyaBharat 10 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.