Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वायनाड भूस्खलन प्रभावितों के कर्ज माफ नहीं करने पर प्रियंका ने जताई नाराजगी
new delhi, Priyanka expressed displeasure , Wayanad landslide victims

नई दिल्ली । वायनाड की सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले साल उनके निर्वाचन क्षेत्र में हुए विनाशकारी भूस्खलन से प्रभावित लोगों के कर्ज माफ न करने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को विश्वासघात करार दिया है। प्रियंका का यह बयान केंद्र सरकार के उस हलफनामे के बाद आया है, जो सरकार द्वारा केरल हाई कोर्ट में दिया गया है।

प्रियंका ने अपनी नाराजगी का जाहिर करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों ने सब कुछ खो दिया है—घरों, जमीन, आजीविका। फिर भी, सरकार एक भी ऋण माफी देने से इनकार कर रही है। इसके बजाय, उन्हें केवल ऋण पुनर्निर्धारण और पुनर्गठन मिल रहा है। यह राहत नहीं है। यह एक धोखा है। हम इस उदासीनता की कड़ी निंदा करते हैं और वायनाड के अपने भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उनके दर्द को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा—हम हर मंच पर उनकी आवाज उठाएंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता।"

गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अपने हलफनामे में कहा है कि ऋणों को केवल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत पुनर्निर्धारित या पुनर्गठित किया जाएगा। इस पुनर्गठन में भारतीय रिजर्व बैंक के मास्टर निर्देशों के अनुसार एक साल की मोहलत और नए ऋण शामिल होंगे। यह निर्णय पिछले साल 19 अगस्त को केरल के राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक के बाद लिया गया, जिसमें केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रभावितों के लिए राहत उपायों पर चर्चा की।

MadhyaBharat 10 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.