Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रधानमंत्री ओली से मुलाकात में भारत के कृषि मंत्री चौहान ने द्विपक्षीय सहयोग पर जोर दिया
kathmandu,  Prime Minister Oli, India

काठमांडू । नेपाल में बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) के कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आए शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की। नेपाल और भारत के बीच पारंपरिक संबंधों के आयामों का उल्लेख करते हुए मंत्री चौहान ने कृषि, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक विकास के आधुनिकीकरण को बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

इस मुलाकात के बाद कृषि मंत्री ने बताया कि द्विपक्षीय समझौतों और संयुक्त कार्य तंत्र को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी हित के मुद्दों पर समान चिंता के साथ गतिशील तरीके से काम करने के लिए भारत हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि थाईलैंड के बैंकॉक में नेपाली प्रधानमंत्री ओली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हाल ही में हुई बैठक दोनों देशों के लिए एक आशाजनक भविष्य बनाने का अवसर के रूप में लिया है।

 

इस अवसर पर पीएम ओली ने कहा कि दोनों पड़ोसियों को कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण सहित आर्थिक विकास के लिए एक साथ आगे बढ़ना चाहिए। ओली ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ थाईलैंड में हुई साइडलाइन बैठक में आर्थिक विकास के लिए एक साथ आगे बढ़ने के लिए विश्वास का माहौल बनाने में मदद की है। ओली ने बदलते वैश्विक वातावरण को अपनाने के साथ ही राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितों के लिए एकजुट होने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार बिष्णु प्रसाद रिमल और नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

MadhyaBharat 10 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.