Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कोर्ट ने तहव्वुर राणा को 18 दिन एनआईए की कस्टडी में भेजा
new delhi,  court sent Tahawwur Rana , NIA custody

नई दिल्ली । मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा के गुरुवार देर शाम भारतीय सरजमीं पर उतरते ही उस पर कानूनी शिंकजा कस दिया गया। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने उसे पालम एयरपोर्ट से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। आधी रात तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने तहव्वुर राणा की 18 दिन की कस्टडी मंजूर कर दी, जबकि जांच एजेंसी एनआईए ने 20 दिन की हिरासत मांगी थी

 

कोर्ट से 18 दिन की रिमांड मिलने के बाद राणा को एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा, जिसके लिए पटियाला हाउस कोर्ट से एनआईए हेडक्वार्टर तक का रास्ता रोककर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह से एनआईए राणा से पूछताछ शुरू करेगी।

 

इससे पहले, गुरुवार देर शाम एनआईए की टीम आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरी। जहां से भारी सुरक्षा के बीच आधी रात में एनआईए की टीम उसे पटियाला हाउस कोर्ट ले आई। राणा को स्पेशल एनआईए जज चंद्रजीत सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अदालत में तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से मुहैया कराए गए उसके वकील पीयूष सचदेवा ने किया। एनआईए की तरफ से गृह मंत्रालय से नियुक्त वकील दयानन कृष्णनन ने कोर्ट में दलील रखीं।

 

बंद कमरे में चली अदालत की कार्यवाही के दौरान एनआईए ने 20 दिन के रिमांड की मांग की। एनआईए ने कहा कि पूछताछ के लिए तहव्वुर की रिमांड जरूरी है। एनआईए ने 26/11 मुंबई हमलों के आरोपित तहव्वुर राणा की हिरासत लेने  के लिए उसके द्वारा भेजे गए ई-मेल समेत कई पुख्ता सबूत पेश किए। एजेंसी ने अदालत को बताया कि मुंबई हमले की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ बहुत जरूरी है। जांच अधिकारी आतंकी हमलों को अंजाम देने में राणा की भूमिका की भी जांच करेंगे।

 

एनआईए ने आगे बताया कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपित नंबर एक डेविड कोलमैन हेडली ने भारत आने से पहले तहव्वुर राणा के साथ पूरे ऑपरेशन पर चर्चा की थी। संभावित चुनौतियों का अनुमान लगाते हुए हेडली ने राणा को अपने सामान और संपत्तियों का ब्यौरा देते हुए एक ई-मेल भेजा था। उसने राणा को साजिश में इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की संलिप्तता के बारे में भी बताया था।

 

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 की रात को 10 आतंकवादियों ने मुंबई में कई स्थानों पर एक साथ हमला किया था। यह हमले दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताज महल पैलेस और टॉवर होटल, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरीमन हाउस (यहूदी केंद्र), मेट्रो सिनेमा, और टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग और सेंट जेवियर्स कॉलेज के पास हुए। इसके अलावा, मुंबई के बंदरगाह क्षेत्र मझगांव में और विले पार्ले में एक टैक्सी में विस्फोट हुआ। आतंकियों ने मुंबई को दो दिनों तक जकड़ रखा था और 28 नवंबर को भारतीय सुरक्षा बलों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया। एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था, जिसे बाद में फांसी की सजा हुई।

MadhyaBharat 11 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.