Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कृषि उपज मंडी में किसान के साथ व्यापारी ने की मारपीट
rajgarh,   trader beat up , produce market

राजगढ़ । नरसिंहगढ़ कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सोयाबीन की कीमत को लेकर किसान और व्यापारी के बीच बहस हो गई, विवाद बढ़ने व्यापारी सहित उसके अन्य लोगों ने किसान के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मारपीट के बाद मंडी में मौजूद किसानों ने व्यापारी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया, पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर मामले को शांत किया गया।

 

पुलिस के अनुसार ग्राम भवानीपुरा निवासी देवराज(35)पुत्र पूनमचंद दांगी ने बताया कि मंडी में सोयाबीन बेचने गया था, मंडी के व्यापारी ऋषभ जैन ने उपज देखकर कीमत तय कर दी,तुलाई के दौरान व्यापारी खराब माल होने की बात कहकर कीमत कम करने लगा। इसी बात को लेकर व्यापारी और किसान देवराज के बीच कहासुनी हो गई, विवाद बढ़ने पर ऋषभ जैन सहित उसके अन्य कर्मचारियों ने देवराज के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मारपीट के बाद मौजूद किसानों ने व्यापारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंडी में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर किसान माने। पुलिस ने मामले में व्यापारी ऋषभ जैन सहित तीन से चार अन्य लोगों के खिलाफ धारा 296,115(2),351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

 

 

MadhyaBharat 11 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.