Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आईपीएल 2025: धीमी ओवर गति के कारण अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
new delhi, IPL 2025, Axar Patel

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल) के 29वें मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घर अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के हाथों 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में दिल्ली की ओर से करुण नायर ने शानदार 89 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं, धीमे ओवर रेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

करुण नायर की पारी गई बेकार, तीन रन आउट ने पलटा मैच
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी और सूर्यकुमार यादव व नमन धीर की तेजतर्रार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 205/5 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही गेंद पर जैक फ्रेजर मैकगर्क बिना खाता खोले आउट हो गए।

दिल्ली की ओर से करुण नायर ने तीन साल बाद आईपीएल में खेलते हुए 40 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 89 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा केवल अभिषेक पोरेल ने 33 रन बना सके। आखिरी ओवरों में दिल्ली ने तीन विकेट रन आउट से गंवाए, जिसने मैच का रुख पलट दिया और दिल्ली 19 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। मुंबई ने 12 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

अक्षर पटेल पर धीमे ओवर रेट के चलते लगा जुर्माना
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत ओवर रेट में पहली बार नियम का उल्लंघन किया। इस वजह से कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अक्षर पटेल ने बताई हार की वजह
मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अक्षर पटेल ने हार की बड़ी वजह खराब शॉट चयन और मिडिल ऑर्डर के विफल रहने को बताया। उन्होंने कहा, "हम मैच को अपने हाथ में ले आए थे। कुछ सॉफ्ट डिसमिसल और खराब शॉट्स ने हमें नुकसान पहुंचाया। हर बार लोअर ऑर्डर से उम्मीद नहीं कर सकते। हमें इस हार को भूलना होगा और आगे बेहतर खेल दिखाना होगा।"

मुंबई इंडियंस ने तोड़ी दिल्ली की जीत की लय
इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की चार मैचों की जीत की लय टूट गई और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गई। वहीं, मुंबई इंडियंस ने सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए सातवें पायदान पर जगह बना ली।

MadhyaBharat 14 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.