Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक : जेपी नड्डा
new delhi, Baba Saheb

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को अलीपुर रोड स्थित बाबा साहेब आंबेडकर मेमोरियल में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, एकता और मानवाधिकारों के लिए समर्पित बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार एवं बीएल वर्मा एवं सांसद योगेंद्र चंदोलिया और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक संजय मयूख ने भी आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली भाजपा ने किया। आंबेडकर जयंती पर सोमवार को दिल्ली भाजपा ने सभी 256 मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आंबेडकर मेमोरियल में लगे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर भी माथा टेका। इस मौके नड्डा ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान एवं समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने ज्वाला नगर स्थित आंबेडकर पार्क में डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा सोमवार को राजेंद्र नगर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में आयोजित आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद ने दो निःशुल्क मेडिकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने शाहदरा जिले में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

MadhyaBharat 14 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.