Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आधी रात सुकमा के झीरम घाटी से गुजरा उप-मुख्यमंत्री शर्मा का काफिला
jagdalpur, Deputy Chief Minister,convoy passed
जगदलपुर। रविवार को नक्सल प्रभावित सुकमा जिला पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का विमान मौसम की खराबी की वजह से उड़ान नहीं भर पाया, जिसके कारण उन्हें रविवार देर रात काे वापसी में सड़क मार्ग से रायपुर लौटना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि सुकमा की एक बैठक में शामिल होने राज्य सरकार के विमान से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को सुबह जगदलपुर पहुंचे थे। बाद में उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ जगदलपुर हेलिकाप्टर में सुकमा के लिए रवाना हुए थे, लेकिन वापसी के दौरान खराब मौसम के कारण उनका हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर पाया। इस कारण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप सड़क मार्ग से झीरम घाटी मार्ग से हाेते हुए पहले जगदलपुर पहुंचे और फिर उपमुख्यमंत्री जगदलपुर में स्टेट बैंक चौक में स्थित भाजपा नेता आर्येद्र सिंह आर्य के प्रतिष्ठान पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव से भेंटकर जगदलपुर से सड़क मार्ग से ही रायपुर रवाना हाे गये। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं रात्रि‍ लगभग 11:45 बजे अपने एक्स पर रात्रि‍ में झीरम घाटी से आने के दाैरान का एक वीडियाे शेयर करते हुए जानकारी साझा कर अवगत करवाया और बस्तर संभाग में नक्सलवाद के कमजाेर पड़ने का संदेश दिया।


उल्लेखनीय हाे कि झीरम घाटी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जो 25 मई 2013 को हुए भीषण नक्सली हमले के लिए कुख्यात है। झीरम घाटी में कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा में शामिल लगभग 200 कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता के काफिले पर हमला कर दिया था। जिसमें पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख नंदकुमार पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ला सहित 27 लाेगाें की माैत हाे गई थी। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आधी रात को जंगल से गुजर कर यह साबित कर दिया कि अब बस्तर में हालात बदल रहे हैं और अब डर नहीं सुरक्षा का विश्वास फैल रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि एक साल के भीतर छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर देंगे।
MadhyaBharat 14 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.