Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
सलमान खान को धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रोगी निकला
mumbai,  threatened Salman Khan, mentally ill

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात का निवासी और मानसिक रोगी है। इसलिए पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए मुंबई आने को कहा है।


पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सलमान खान को मिली धमकी की फोन कॉल ट्रेस करने के बाद पता चला था कि यह कॉल गुजरात राज्य के वडोदरा के वाघोडिया तहसील में स्थित एक गांव से की गई थी। धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय मयंक पांड्या के रूप में की गई है। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम सोमवार को तत्काल वाघोडिया पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहा। उसी समय पुलिस को पता चला कि धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और उसका उपचार चल रहा है। इसलिए पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए मुंबई आने को कहा है।


दरअसल, संबंधित व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन ग्रुप सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के घर में घुसकर हमला करने की धमकी दी थी। इसके बाद वरली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और बांद्रा इलाके में खान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी।

MadhyaBharat 15 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.