Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हुई कांग्रेस-राजद की बैठक
new delhi, Congress-RJD meeting,Bihar assembly elections

नई दिल्ली । इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं।इसी संदर्भ में मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाग लिया। आगे की चुनावी रणनीति को लेकर अब 17 अप्रैल को पटना में बैठक बुलाई गई है जिसमें विपक्ष के अन्य दलों के प्रतिनिधियों के भी भाग लेने की संभावना है।


कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार शामिल हुए। वहीं, राजद सांसद मनोज झा भी बैठक में शामिल हुए।


बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज की बैठक में महागठबंधन की मजबूत बनाए जाने पर विचार किया गया। बिहार में इस बार निश्चित तौर पर बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार की जनता को हम एक सशक्त, सकारात्मक, न्यायप्रिय व कल्याणकारी विकल्प देंगे। युवा, किसान-मज़दूर, महिलाएँ, समाज के पिछड़े, अति पिछड़े व अन्य सभी वर्गों के लोग बिहार में महागठबंधन की सरकार चाहते हैं।


राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार को प्रगति के मार्ग पर लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बिहार सबसे अधिक आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है, प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है, किसानों की आय भी कम है। हम इन सभी मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। सरकार की कमियों को जनता के सामने उजागर करना हमारी जिम्मेदारी है। महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में उन्होंने कहा कि इसपर आगे विचार किया जाएगा लेकिन  यह निश्चित है कि इसबार बिहार में एनडीए की सरकार नहीं होगी।


बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 17 अप्रैल को आगे के विषयों पर विचार के लिए पटना में बैठक होगी। उस बैठक में सारे दलों से मिलकर एक आम सहमति बनाकर और मजबूत रणनीति के साथ हम आगे बढ़ेंगे।


बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि आज बैठक में कई सारे विषयों पर चर्चा हुई। हम पूरी ताकत और एकजुटता के साथ एनडीए की सरकार से लड़ेंगे।

MadhyaBharat 15 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.