Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ट्रक-पिकअप की भिड़ंत एक गंभीर
balrampur, Truck-pickup collision, one seriously injured

बलरामपुर। जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर डुमरखी ढाबा पुल के पास सोमवार देर शाम पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई।  हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार सामरी से बाक्साइट लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीसी 1530 का चालक गढ़वा मेराल जा रहा था। रास्ते में डुमरखी ढाबा के पास पुलिया पर रामानुजगंज से अंबिकापुर की ओर जा रहे पिकअप क्रमांक जेएच 03 एआर 0489 से टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक फिरोज अंसारी (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मार्ग पर जाम भी लग गया, दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को बाहर निकाला और तुरंत सूचना हाइवे पेट्रोलिंग टीम को दी।

इस पर यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन के नेतृत्व में हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और आवागमन बहाल कराया। साथ ही घायल ट्रक चालक को इलाज हेतु अस्पताल भेजा। आधे घंटे से लगे जाम को क्लीयर कराकर आवागमन बहाल कराने में हाइवे पेट्रोलिंग टीम के अमित मिंज, गिरवर सिंह के अलावा स्थानीय व्यक्ति नवीन गुप्ता, दीपक प्रजापति, बिट्टू व पुष्कर कुमार का सहयोग रहा।

 

MadhyaBharat 15 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.