Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में सीएसईबी चौक में 1 घंटे तक इंजन खराब होने से फंसी मालगाड़ी
korba, Goods train stuck , CSEB Chowk

कोरबा।कोरबा में सीएसईबी चौक रेल्वे लाइन में कोयला लदी मालगाड़ी फंस गई। इससे मंगलवार सुबह 10 बजे करीब 1 घंटे तक फाटक बंद रहा और दोनों साइड लंबा जाम लग गया। जाम में मरीजों से भरी एंबुलेंस, यात्री बसें, ऑटो, कार और बाइक सवार फंसे रहे।इंजन लोड नहीं ले पाने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। इस वजह से फाटक बंद रहा। मालगाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरा इंजन लगाया गया। काफी प्रयास के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।


स्थानीय दुकानदार गोपी शुक्ला ने बताया कि यह समस्या आए दिन की है। फाटक बंद होने से उनके व्यापार पर भी असर पड़ता है। बुधवारी निवासी रितेश जैन ने बताया कि यह रास्ता कई मंदिरों और बुधवार बाजार का मुख्य मार्ग है। फाटक बंद होने पर लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।जान जोखिम में डालकर रेल्वे लाइन पार करने लगते है।स्थानीय निवासी सुल्तान खान ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि कई लोग जान जोखिम में डालकर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से या ऊपर से निकलने का प्रयास करते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।शुभम साहू ने बताया कि अंडरब्रिज की मांग को लेकर कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फाटक पर तैनात गेटकीपर और लोगों के बीच अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है। गेटमैन ने इस बारे में शिकायत भी की है।

MadhyaBharat 15 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.