Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पीएम आवास की किस्त जारी करने रोजगार सहायक पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
dhar, Employment assistant arrested , taking bribe

धार । मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला धार जिले का है, जहां इंदाैर लाेकायुक्त ने रोजगार सहायक को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथाें गिरफ्तार किया। आराेपित राेजगार सहायक द्वारा रिश्वत की यह राशि पीएम आवास याेजना किस्त जारी करने के एवज में मांगी गई थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत धारा 7 के अंतर्गत की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी अनुसार मामला धार जिले के बदनावर के ग्राम पंचायत सांगरी का है। जहां के अनिल निनामा और उसकी मां के नाम अलग-अलग प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। दोनों के खाते में 25-25 हजार रुपए की राशि डालना थी। रोजगार सहायक मदनलाल डामर के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त डालने के बदले में 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त इंदौर को की गई थी। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के लिए गुरुवार को हितग्राही ने बदनावर बस स्टैंड पर रोजगार सहायक को पांच हजार रुपए दिए। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपित को सर्किट हाउस ले जाकर आगे की कार्रवाई की गई।

MadhyaBharat 17 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.