Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आआपा नेता दुर्गेश पाठक के दिल्ली आवास पर सीबीआई का छापा
new delhi, CBI raids , AAP leader Durgessh

नई दिल्ली । केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) से संबंधित एक मामले में आम आदमी पार्टी (आआपा) नेता दुर्गेश पाठक के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर आज छापेमारी की। सीबीआई ने एक दिन पहले ही इससे संबंधित मामला दर्ज किया था। 

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से आआपा के विधायक रहे दुर्गेश पाठक से इससे पहले आबकारी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर चुका है। 

 

पूरे मामले में आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सीबीआई की छापेमारी पार्टी के गुजरात में बढ़ते कद के कारण की गई है। दुर्गेश पाठक गुजरात में पार्टी के सह-प्रभारी हैं। सीबीआई की छापेमारी के बाद दुर्गेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता की। पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व ने उन्हें गुजरात का सह-प्रभारी बनाया और उन्हें ऐसा लगता है कि गुजरात में हमारी बढ़ती ताक़त को देखते हुए यह उन्हें डराने की कोशिश की गई है।


पाठक ने कहा, “आज सुबह मेरे घर पर सीबीआई की एक टीम आई और घर का एक-एक कोना तलाशा लेकिन उन्हें कुछ मिला नहीं। वह किस केस में आए थे और चाह क्या रहे थे, इस बात की कोई जानकारी उन्होंने मुझे नहीं दी।” उन्होंने कहा कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने दुर्गेश पाठक पर अपनी ही पार्टी के चंदे में हेरफेर का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि दुर्गेश पाठक ने अपनी ही पार्टी का चंदा खाने का काम किया है। जांच एजेंसी अपना कम कर रही है। इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

MadhyaBharat 17 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.