Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
जिला कलेक्टर नेहा मीना लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से होंगी सम्मानित
jhabua, District Collector Neha Meena , Public Administration

झाबुआ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार-2024 से पुरस्कृत करेंगे। जिला कलेक्टर को यह अवार्ड प्राइम मिनिस्टर अवार्डस फोर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 2024 की एस्पिरेशनल ब्लाक्स प्रोग्राम (Prime Minister’s Awards for Excellence in Public Administration-2024 की Aspirational Blocks Programme) कैटेगरी के अन्तर्गत दिया जाएगा। भारत सरकार द्वारा देश भर में सिविल सेवकों द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को अभिस्वीकृत करने, मान्यता देने और पुरस्कृत कर लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

 

जनसंपर्क अधिकारी जिनेन्द्रिय सगोरिया ने इस संबंध में शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2024 का लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रदत्त प्रधानमंत्री पुरस्कार देशभर से चयनित 16 सिविल सेवकों को दिया जाएगा, जिनमें झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को भी शामिल किया गया है। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी द्वारा 4 अप्रैल 2025 को सम्पन्न इंटरव्यू के उपरान्त जिला कलेक्टर नेहा मीना को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

 

जिला जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा देश भर में सिविल सेवकों द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को अभिस्वीकृत करने, मान्यता देने और पुरस्कृत कर लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2024 के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार की योजना का उद्देश्य तीन श्रेणियों में सिविल सेवकों के योगदान को मान्यता देना है। इसके अंतर्गत श्रेणी 1 में 11 प्राथमिकता वाले क्षेत्र कार्यक्रमों के तहत जिलों का समग्र विकास। इस श्रेणी के तहत 5 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। श्रेणी 2 में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत 5 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि श्रेणी 3 के अंतर्गत केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्यों, जिलों के लिए नवाचार को शामिल किया गया है। इस श्रेणी के अंतर्गत 6 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के चयन के लिए आवेदनों का मूल्यांकन 5 चरणों में किया जाता है। जिसमें (i) अपर सचिवों की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग समिति द्वारा आवेदनों का चिन्हांकन किया जाता है (ii) अपर सचिवों की अध्यक्षता वाली छानबीन समिति द्वारा जिलों/संगठनों के आवेदकों का प्रेजेंटेशन के मूल्यांकन के माध्यम से लघु सूचीबद्ध किया जाता है, (iii) सचिव, डीएआरपीजी की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन किया जाता है, (iv) कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली एक्सपर्ट कमेटी द्वारा आवेदकों के इंटरव्यू के उपरान्त पुरस्कारों के लिए सूची को अंतिम रूप दिया जाता है, और (v) पुरस्कारों के लिए एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों पर बनी सूची पर माननीय प्रधानमंत्री की मंजूरी ली जाती है। मंज़ूरी उपरांत अवार्ड लेने वाले अधिकारियों की सूची अंतिम की जाती है।

 

प्रधानमंत्री पुरस्कार-2024 के अंतर्गत कलेक्टर को ट्रॉफी, स्क्रॉल और पुरस्कृत जिले को 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिसका उपयोग परियोजना, कार्यक्रम के कार्यान्वयन या लोक कल्याण के किसी भी क्षेत्र में संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

 

भारत सरकार द्वारा जिला कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार-2024 से पुरस्कृत कर सम्मानित किए जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर नेहा मीना ने आज शुक्रवार हिंदुस्थान समाचार को कहा कि झाबुआ जिले के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, और साथ ही संतुष्टि प्रदायक भी है कि झाबुआ जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक रूप से लिया जाता है। नेहा मीना ने कहा कि उक्त प्रतिष्ठित अवार्ड के साथ ही ₹20 लाख की प्रोत्साहन राशि भी जिले को प्रदान की जाएगी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षैत्र में बेहतरी हेतु व्यय किया जा सकेगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि वो चाहेंगी कि जिले की गर्भवती और धात्री महिलाओं और बच्चों को उक्त प्रोत्साहन राशि का अधिकतम लाभ प्राप्त हो।

 

कलेक्टर ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले की पूरी टीम को दिया है, जिसने पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा पूर्वक मैदानी कार्यों को बेहतर अंजाम दिया है।

कलेक्टर ने कहा कि उक्त अवार्ड पांच स्तरों में विभाजित एक लंबा प्रोसेस लिए होता है। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न क्षैत्रों में किए गए मैदानी कार्य को उच्चाधिकारियों और विशेषज्ञ टीमों द्वारा देखा, परीक्षण किया गया, और फिर आकलन करने के उपरान्त अवार्ड हेतु चुनाव किया गया।

 
MadhyaBharat 18 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.