Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पटवारी से मारपीट और गाली गलौच करने वाला आरोपित गिरफ्तार
balrampur,  assaulted and abused ,Patwari was arrested

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जौराही में भूमि सीमांकन करने गए पटवारी के साथ मारपीट और जाती सूचक गाली गलौच करने वाले आरोपित को पुलिस ने आज शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़ित पटवारी मोहन राम (42 वर्ष) कुसमी निवासी ने 17 मार्च को रघुनाथनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि तहसीलदार के द्वारा जारी ज्ञापन 8 मार्च के परिपालन में ग्राम जौराही स्थित वाद भूमि खसरा नंबर 593/1 एवं 593/2 का सीमांकन करने के लिए गए थे। सीमांकन के दौरान चौहदी काश्तकार खसरा नंबर 239 के भू स्वामी देवलाल के द्वारा सीमांकन कार्य में बाधा उत्पन्न कर मारपीट के साथ जाती सूचक गाली गलौच किया और जान से मारने की धमकी दी।

 

लिखित शिकायत के बाद रघुनाथनगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान आरोपित देवलाल यादव (28 वर्ष) के विरुद्ध सबूत पाए जाने के बाद आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

MadhyaBharat 19 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.