Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कांग्रेसियाें ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांग्रेस नेता का शव रखकर किया चक्काजाम
kondagaon, Congressmen blocked, national highway
कोंडागांव । जिले में भारतीय जनता पार्टी के किसान सोशल मीडिया प्रभारी पुरेन्द्र कौशिक की कार से हुई दुर्घटना में कांग्रेस नेेेता हेमन्त भोयर की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
 
यह हादसा 18 अप्रैल की देर शाम को हुआ था, लेकिन 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। घटना के बाद आरोपित पर एफआईआर दर्ज नहीं होने का आराेप लगाकर नाराज कांग्रेसियाें एवं ग्रामीणों ने आज शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग में शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर जाम लग गया।
 
इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और हंगामा किया। उनका आरोप है कि, पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी मौके पर पहुंचे और एफआईआर की कॉपी की मांग की। यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए करीब 2 घंटे बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद मृतक के गृह ग्राम मुलमुला जो की जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर है। अंतिम संस्कार के लिए शव वहां ले जाया गया।
 
कोंडागांव एडिशनल एसपी कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि, एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने भाजपा नेता हेमेंद्र भोयर को हिरासत में ले लिया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि, 18 अप्रैल 2025 को भारतीय जनता पार्टी के किसान सोशल मीडिया प्रभारी पुरेन्द्र कौशिक की कार से हुई दुर्घटना में कांग्रेस के नेेेता हेमेंद्र भोयर की दुर्घटना में मौत हो गई हैं। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है । हेमेंद्र भोयर बाइक से अपनी भाभी चंपी भोयर के साथ शादी का कार्ड बांटने के लिए कोंडागांव जा रहे थे, तभी डोंगरीगुड़ा ढाबे के पास पीछे से तेज रफ्तार में बीजेपी नेता ने अपनी कार से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। हेमेंद्र मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं घायल हैं। परिजनों के मुताबिक, मृतक हेमेंद्र भोयर मुलमुला ग्राम पंचायत के पंच थे, जबकि उनकी भाभी चंपी सरपंच है। पूर्णेदु कौशिक इन लोगों से पहले से दुश्मनी रखता था, कांग्रेस का आरोप है कि ये लोग टारगेट में थे, जिसमें से एक की जान चली गई।

 

MadhyaBharat 19 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.