Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अनियंत्रित होकर पुल के नीचे बने नाले में जा गिरी मोटरसाइकिल
balrampur,  motorcycle went out , bridge

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के वन वाटिका के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के नीचे बने नाले में जा गिरी। जिससे विजयनगर निवासी राजेंद्र भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा रामानुजगंज पुलिस को मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करने के बाद पीएम के लिए रामानुजगंज सीएचसी भेज दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र भुइयां (38 वर्ष) किसी काम को लेकर शनिवार सुबह रामानुजगंज आए थे। लौटने के क्रम में वन वाटिका के आगे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के नीचे करीब बीस फीट नाले में जा गिरी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब सुबह के दस बजे राहगीरों के द्वारा इसकी सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाले से बाहर निकाली। राजेंद्र के सिर में चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

 

इस मामले में रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि मर्ग इंटीमेशन की कार्रवाई के बाद पीएम करवाया जा रहा है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

MadhyaBharat 19 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.