Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उमरिया में एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर
umaria,   speeding bus, hit a scooter rider

उमरिया । उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर में हनुमान टेक के पास रविवार सुबह बस और स्कूटी में आमने सामने की भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक बस के बोनट की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया और स्कूटी बस के सामने टायर की चपेट में आ गई। घटना के बाद घायल स्कूटी चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना के बाद डायल 100 पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार घटना नौरौजाबाद थाना क्षेत्र के जीएम कॉम्प्लेक्स के पास की है। मृतक संतोष सेन 50 निवासी दैगंवा नौरोजाबाद स्कूटी क्रमांक एमपी 52 एस 0923 पर सवार होकर हनुमान टेक के पास पहुंचा था। जहां पर शहडोल से डिंडौरी जा रही बस एमपी 18 जेड डी 9963 ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।हादसे में संतोष स्कूटी समेत बस के नीचे आ गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक नौरोजाबाद में एक सैलून का मालिक है। घटना की सूचना पर नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी ड्राइवर फरार है। नौरोजाबाद​​​​​​​ थाने मेंं पदस्थ जांच अधिकारी सिद्धार्थ साकेत ने बताया कि बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
 
MadhyaBharat 20 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.