Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मणिपुर में विभिन्न संगठनों के 10 उग्रवादी गिरफ्तार
imphal, 10 militants , various organizations arrested

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षाबलों ने विभिन्न अभियानों में कुल 10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जो विभिन्न संगठनों से जुड़े थे और अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे।

मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि यूएनएलएफ (पाम्बेई) के दो विद्रोहियों युमनाम नौचा सिंह उर्फ मेंगबा (24) और हिकरुजम बिद्याचंद्र सिंह उर्फ ब्रूस (28) को लामलाई थाना क्षेत्र के नपेटपल्ली एंड्रो रोड से गिरफ्तार किया गया। इनसे दो मोबाइल, दो स्लिंग बैग, एक बटुआ (3,630 रुपये) और एक आईडी कार्ड जब्त किया गया।

इसके अलावा अन्य कार्रवाई में पीआरईपीएके का एक कैडर ताखेल्लामबम याइफाबा मैतेई (26) को संजेन्बम शांगशाबी गांव से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल और एक आधार कार्ड बरामद हुआ। वहीं केसीपी (एमएफएल) के दो कैडरों कंगबम रोहित सिंह (30) और ओइनम बॉबी मैतेई (38) को पटसोई थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। इनके पास से तीन मोबाइल, एक बटुआ व आधार कार्ड, 7,810 रुपये नकद और दो दोपहिया वाहन बरामद हुए।

इनके साथ यूपीपीके का एक कैडर निंगथूजम सनातोई सिंह (26) को लामलाई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल, एक आधार कार्ड, 109 खाली कारतूस, एक कैमुफ्लाज हेलमेट, ब्लैक टैक्टिकल बेल्ट, दो नी गार्ड, पिस्टल होल्स्टर, कैमुफ्लाज पैंट, दो टी-शर्ट और एक जोड़ी बूट बरामद हुए।

वहीं, केवाईकेएल का एक कैडर खाइदम धनबीर मैतेई (25) को लामलाई से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल और एक आधार कार्ड मिला। इसके साथ ही, पीआरईपीएके (प्रो) के एक कैडर थांगजम हेनरी मैतेई (31) को इरीलबुंग थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। वह आम जनता से वसूली में संलिप्त था। 

 

केसीपी (तैबंगनबा) के एक कैडर ख्वैरकपम अमरजीत सिंह (27) को बिष्णुपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। उससे एक मोबाइल बरामद किया गया। केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक कैडर सोइबम बॉयनाओ मैतेई (43) को ककचिंग जिले से गिरफ्तार किया गया। उससे दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। इन सभी मामलों में सुरक्षाबलों ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 20 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.