Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ट्रैफिक कंजेशन के चलते दिल्ली की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी
jaipur, Delhi flight diverted , Chief Minister Omar Abdullah

जयपुर । दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार रात हवाई यातायात अधिक होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट काे जयपुर

के लिए डायवर्ट किया गया। जयपुर में यह फ्लाइट देर रात 12:20 बजे लैंड हुई। इस विमान में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने परिवार के साथ सवार थे। जयपुर पहुंचने के बाद सभी यात्री लगभग ढाई घंटे तक दोबारा उड़ान भरने का इंतजार करते रहे।
 

दिल्ली एयरपोर्ट से जयपुरके लिए डायवर्ट की गई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E-5054) को एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने जयपुर एयरपोर्ट पर रात 12:20 बजे लैंड कराया गया। यहां भी यात्रियाें काे लगभग ढाई घंटे तक राेका रखा गया। इस घटनाक्रम से नाराज जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “दिल्ली एयरपोर्ट बकवास है (मेरी फ्रेंच भाषा के लिए क्षमा करें, लेकिन मैं विनम्र होने के मूड में नहीं हूं)। जम्मू से हवा में तीन घंटे बिताने के बाद, हमें जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। मैं यहां रात 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर ताजी हवा ले रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे।” बाद में उन्होंने एक और पोस्ट में जानकारी दी कि वे सुबह 3 बजे के बाद दिल्ली पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि श्रीनगर से उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट शाम 9:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। निर्धारित समय के अनुसार इसे रात 10:30 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन व्यस्त एयर ट्रैफिक के चलते विमान को लगभग दो घंटे तक हवा में चक्कर काटने पड़े। रात 12:20 बजे फ्लाइट को जयपुर में उतारा गया। लगभग दो घंटे बाद यानी रात 2:15 बजे फ्लाइट दोबारा दिल्ली के लिए रवाना हुई और यात्री अंततः सुबह 3 बजे के बाद दिल्ली पहुंचे।

MadhyaBharat 20 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.