Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पिछोर में आसमान से गिरी वस्तु से मकान के दो कमरे गिरे आठ फीट गहरा गड्ढा हुआ
shivpuri,  Pichore, two rooms

शिवपुरी । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर नगर में शुक्रवार सुबह एक शिक्षक के घर पर आसमान से धातु का टुकड़ा आकर गिरा है। इससे मकान की छत गिर गई। दो कमरों को नुकसान पहुंचा है। जमीन पर 10 फीट का गड्ढा हो गया है। मामला ठाकुर बाबा कॉलोनी का है। मकान मालिक मनोज सगर ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे हमारे मकान पर आसमान से भारी चीज तेज आवाज के साथ आकर गिरी। बाहर के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घर में हम चार सदस्य मौजूद थे। अंदर होने की वजह से सभी सुरक्षित हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वस्तु एक फाइटर जेट से गिरी थी, जिसकी वजह से मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस ने मकान को सील कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि यह फाइटर प्लेन से गिरा बम था या कोई अन्य वस्तु। हालांकि घटना का सुखद पहलू यह रहा कि घर के अंदर मौजूद किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने मकान को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस इलाके में यह हादसा हुआ है, वहां फाइटर प्लेन ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरते हैं।

थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया कि घटना स्थल पर बारूद जैसी गंध आ रही है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि वस्तु संभवतः किसी फाइटर प्लेन से गिरी हो सकती है। हम इसके बारे में पता कर रहे हैं। बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय रहवासी आशंकित हैं।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के मुताबिक स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 11 बजे आसमान में फाइटर प्लेन की आवाज सुनी, ऊपर प्लेन देखा भी है। उससे कोई तीन साढ़े तीन फीट की वस्तु नीचे गिरी है। नीचे गिरने के बाद गड्ढा हो गया और वह चीज भी टुकड़ों में बंट गई। एयरफोर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंचेगी, वहीं बता पाएंगे कि ये क्या था।

पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्लेन से गिरने वाली वस्तु क्या है। हम मामले की जांच कर रहे हैं, जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला क्या है।

MadhyaBharat 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.