Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कांग्रेस ने अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम की उठाई मांग
bhopal, Congress raised,Amarnath Yatra
भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने शुक्रवार काे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्हाेंने अपने पत्र में बीती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 नागरिकों की मौत के बाद इस वर्ष जुलाई माह से शुरू हो रही पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने की मांग की है।


कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने पत्र में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की ओर ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें निर्दोष पर्यटकों पर पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा बर्बर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और श्रद्धालुओं तथा उनके परिवारजनों के मन में गहरा भय उत्पन्न हुआ है। विवेक ने अपने पत्र में पिछले वर्षों की आतंकी घटनाओं का भी उल्लेख किया, जिनमें उरी, अनंतनाग, पुलवामा, रियासी और हाल ही की पहलगाम की घटनाएं शामिल हैं।

 

इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विवेक त्रिपाठी ने भारत सरकार से अपील की है कि इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती, मार्ग की निगरानी, चिकित्सा सुविधा और संचार व्यवस्था जैसी आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता दी जाए। खासकर मध्यप्रदेश से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर सशक्त योजना बनाने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता त्रिपाठी ने आशा व्यक्त की है कि भारत सरकार इस विषय को गंभीरता से लेकर श्रद्धालुओं को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगी, जिससे वे श्रद्धा और आस्था से भरपूर इस पवित्र यात्रा को बिना किसी डर के संपन्न कर सकें।

 
 
MadhyaBharat 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.