Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
डोंगरगढ़ मंदिर में रोपवे की ट्रॉली टूटकर गिरी
raipur,  ropeway trolley , Dongargarh temple

डाेंगरगढ़ / रायपुर । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी पहाड़ पर रोपवे में एक बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार को एक ट्राली रोप से टूटकर नीचे गिर गई, जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं जबकि भाजपा नेता और वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा बाल-बाल बच गए ।

 

यह हादसा आज उस समय हुआ जब पैकरा समेत छह लोग रोपवे की एक ट्रॉली में सवार होकर नीचे लौट रहे थे। ट्रॉली में भरत वर्मा, दया सिंह, मनोज अग्रवाल समेत कुल 6 लोग मौजूद थे। इस हादसे में भरत वर्मा के हाथ में गंभीर चोट आई हैं, जिन्हें तुरंत राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह रोपवे मेंटेनेंस में लापरवाही मानी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और टेक्निकल टीम जांच में जुटी है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है और प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 
इस संबंध में राजनांदगांव के सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि डोंगरगढ़ में एक हादसा हो गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठतम नेता घायल हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 
 
भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत ने बताया कि वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा डोंगरगढ़ में माता रानी के दर्शन के लिए आए हुए थे। इस दौरान के साथ भरत वर्मा और विनोद खांडेकर जैसे बड़े नेता उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की टोली उनके साथ गई हुई थी, जब माता रानी के दर्शन करके आ रहे थे तो ट्राली पूरी नीचे उतर गयी थी। जब स्टॉपर के पास जाने के लिए राउंड चलते हैं तो उसी राउंड के टाइम में ट्रॉली वायर से अलग होकर दूर गिर गई, जिसमें पैंकरा, भरत वर्मा और ट्रस्ट के अध्यक्ष दया सिंह जैसे छह लोग बैठे हुए थे। इसमें पैंकरा के सुरक्षाकर्मी भी बैठे हुए थे। इसमें सबको हल्की चोट लगी है। भरत वर्मा को अभी राजनांदगांव का संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, उनके सर्वाइकल में प्रेशर ज्यादा आ गया है जिसकी वजह से उनका इलाज किया जा रहा है।
MadhyaBharat 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.