Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कैलाश मानसरोवर यात्राः जून से अगस्त तक 750 लोग कर सकेंगे तीर्थ यात्रा
new delhi, Kailash Mansarovar Yatra, June to August

नई दिल्ली । कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का आयोजन जून से अगस्त के बीच किया जाएगा। यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया वेबसाइट (kmy.gov.in) पर शुरू कर दी गई है।


विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित इस पवित्र तीर्थ यात्रा में इस वर्ष कुल 15 बैच भेजे जाएंगे। इनमें से 5 बैच उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से और 10 बैच सिक्किम के नाथू ला दर्रे से यात्रा करेंगे। हर बैच में 50 यात्री शामिल होंगे । यानी इस वर्ष 750 यात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर सकेंगे।


विदेश मंत्रालय ने आज इस संबंध में वक्तव्य जारी कर कहा कि यात्रियों का चयन एक निष्पक्ष, कम्प्यूटर जनित और महिला-पुरुष संतुलन प्रक्रिया से किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल है। 2015 से ही यह प्रणाली पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड हो गई है। अब इच्छुक यात्रियों को आवेदन या जानकारी के लिए पत्र या फैक्स भेजने की आवश्यकता नहीं है।


मंत्रालय का कहना है कि यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी, सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए वेबसाइट पर ही विकल्प उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे वेबसाइट का ही उपयोग करें।

 

 

 

MadhyaBharat 26 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.