Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
स्टोन-क्रेशर पट्टे में फंसने से नाबालिग मजदूर की मौत
dindori,Minor laborer dies , stone-crusher belt

डिंडौरी । डिंडौरी के सिटी कोतवाली क्षेत्र के लुकामपुर गांव में शनिवार सुबह स्टोन क्रेशर में फंंसने से एक नाबालिग मजदूर की माैत हाे गई। हादसे के समय नाबालिग मशीन में पत्थर भर रहा था तभी पट्टें में फंस गया और उसकी माैत हाे गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्रेशर मालिक से पूछताछ की जाएगी और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

 

जानकारी अनुसार हादसा भवानी स्टोन क्रेशर में शनिवार सुबह हुआ। मृतक की मां लता बाई ने बताया कि उनका बेटा लकी 15 साल 9 महीने का था। पढ़ाई छोड़कर कई महीनों से क्रेशर में काम कर रहा था। क्रेशर मालिक उसे प्रतिदिन 250 रुपए मजदूरी देता था। शनिवार सुबह वह क्रेशर मशीन में पत्थर भरने का काम कर रहा था, जब यह हादसा हुआ। मृतक के पिता का नाम मनीष वनवासी है। वह भी उसी क्रेशर में ड्राइवर हैं, जहां हादसा हुआ। पिता को जानकारी है कि वह मजदूरी करने आता है। सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के अनुसार, घटना की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

 
 
MadhyaBharat 26 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.