Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दुर्ग जिले में घुसपैठियों की तलाश भिलाई में मिले 24 संदिग्ध
bhilai, Search for infiltrators, Durg district

रायपुर/भिलाई  । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार सुबह से घुसपैठियों की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस की टीम एएसपी के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर संदिग्धों की पहचान कर रही है।

 

एसपी विजय अग्रवाल ने तीन एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीम बनाई हैं। सभी अधिकारियों ने रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे पूरे पुलिस बल के साथ रेड मारी।सर्चिंग के दौरान पुलिस की टीम ने भिलाई के बॉम्बे आवास से 10, हथखोज से 8 और सुपेला कर्बला मैदान से 6 संदिग्धों की पहचान की है। फिलहाल पुलिस सभी के दस्तावेजों की जांच कर रही है।

 

दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस ने एक-एक घर की पूरी सघनता से तलाशी ली। लोगों के निवास से संबंधित वैध दस्तावेज चेक किए गए हैं। इसके साथ ही सभी लोगों के फिंगर प्रिंट्स लिए गए। इसे पुलिस अपने ऐप के जरिए आपराधिक रिकार्ड से मिलान करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि केंद्र की माेदी सरकार के फैसले के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा अल्पकालिक वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे। सभी पाकिस्तानी नागरिकों 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा।

MadhyaBharat 27 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.