Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जम्मू-कश्मीर से छत्‍तीसगढ़ के 65 लोगों का जत्था वापस लौटा
durg,   Chhattisgarh, Jammu and Kashmir

दुर्ग । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में 28 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस बीच, छत्तीसगढ़ से गए 65 लोगों का जत्था, जिसमें भिलाई के 10 लोग भी शामिल थे रव‍िवार को सुरक्षित वापस लौट आया है। आज सुबह जब यह लोग दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो अपने परिजनों को देखते ही भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। किसी ने अपने अपनों को गले लगाया, तो कोई खुशी के मारे नि:शब्द रह गया।

लौटने वालों में तीन साल के छोटे बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक शामिल थे। सभी के चेहरे पर घर लौटने की खुशी साफ झलक रही थी। अपनों से मिलकर लोगों की आंखें छलक उठीं। यात्रियों ने सरकार, सेना और सेवा भाव से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनकी मदद से वे सुरक्षित अपने घर लौट सके।

भिलाई की विजया शुक्ला ने उस भयावह मंजर को याद करते हुए बताया क‍ि “हम पहलगाम से केवल 10 किलोमीटर दूर थे। तभी अचानक आतंकी हमला हुआ और हमें वहीं रोक दिया गया। अगर हम कुछ और आगे बढ़ते, तो शायद आज जिंदा ना होते। सेना की गाड़ियों की आवाजाही और माहौल की गंभीरता को देखना बहुत डरावना अनुभव था।”

ममता शर्मा, जो शर्मा ट्रैवल्स की संचालक हैं, ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा क‍ि “सेवा भाव से जुड़े लोगों ने हमारी बहुत मदद की। हमें चेतावनी दी गई कि हम आगे न जाएं। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने हमारी हर संभव सहायता की। उस समय पूरे इलाके में तनाव और डर का माहौल था, पूरा पहलगाम छावनी में बदल गया था।” इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ पीड़ित परिवारों बल्कि पूरे देश को गहरे दुख में डाल दिया है। हालांकि, छत्तीसगढ़ के इन 65 लोगों के सकुशल लौटने की खबर ने राहत की सांस दी है। लौटे हुए हर व्यक्ति ने ईश्वर का धन्यवाद किया।

MadhyaBharat 27 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.