Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के छह जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
raipur, Meteorological department, yellow alert

रायपुर । राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अनेक हिस्सों बीती देर रात हुई बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है । मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि भी हो सकती है। छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बादल के गरजने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है।


मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज यानी 28 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना हैं । वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने और वज्रपात होने की सम्भावना है । इसी के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। उन्होंने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 77 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तारित द्रोणिका विदर्भ से लेकर मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक अन्य निम्न दाब की द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बंग्लादेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1°C जगदलपुर में दर्ज किया गया।

 

 

MadhyaBharat 28 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.