Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिना अनुमति के बोर खनन पर कार्रवाई
balodabazar,Action on bore mining, without permission

बलौदाबाजार । जिले में बिना अनुमति के अवैध बोर खनन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार की रात तहसील पलारी के ग्राम दतरेंगी में बिना अनुमति के बोर खनन करते पाए जाने पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा बोर खनन को प्रतिबंधित कर बोर वाहन को जब्त किया गया।

एसडीएम पलारी दीपक निकुंज ने बताया कि, बीते रविवार रात ग्राम दतरेंगी निवासी किसान पंचुराम निषाद के द्वारा अपने खेत में बिना अनुमति के बोर खनन कराया जा रहा था। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुंचकर बोर खनन संबंधी दस्तावेज की मांग वाहन चालक धर्मेंद्र ठाकुर से की गई जिस पर अनुमति सबंधी कोई दास्तावेज पेश नहीं करने पर बोर खनन प्रतिबंधित किया गया और पंचनामा तैयर कर बोर वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहन को थाना प्रभारी गिधपुरी के सुपुर्द किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार चुम्मन लाल ध्रुव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उल्‍लेखनीय है कि, कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा जिले को आगामी 30 जून 2025 तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। इस अवधि में बिना सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति के नया बोर खनन प्रतिबंधित है।

MadhyaBharat 28 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.