Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मिक्सर मशीन से टकराई तेज रफ्तार कार
korba, High speed car , mixer machine

कोरबा । जिले में आज सोमवार सुबह 9 बजे एक तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकरा गई। उमरेली सिवनी मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। कार में 10 लोग सवार थे सभी एक ही परिवार के थे, शादी से लौट रहे थे। बाकी लोग घायल हुए है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है। इसके साथ ही कार 7 सीटर थी लेकिन 10 लोग बैठे थे। वहीं, मिक्सर मशीन ट्रैक्टर से टोचन कर सिवनी की तरफ जा रही थी।

 

घटना के बाद 112 और 108 को सूचना दी गई। सभी घायलों को चांपा स्थित अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, कार चांपा से कोरबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से मिक्सर मशीन से टकरा गई। हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और चालक को आई झपकी बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक पहिया उखड़कर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा।


कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

 

 

 

MadhyaBharat 28 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.