Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पाकिस्तान में पहली बार आईएसआई प्रमुख को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया
islamabad,   Pakistan, ISI chief

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संघीय सरकार ने मुल्क की प्रमुख खुफिया एजेंसी आईएसआई के मौजूदा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया है। इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) प्रमुख मोहम्मद मलिक मुल्क के दसवें एनएसए बन गए हैं।
डॉन अखबार की खबर के अनुसार, मंगलवार को कैबिनेट डिवीजन ने इस बारे में अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया कि जनरल मलिक डीजी आईएसआई के रूप में अपनी भूमिका बरकरार रखेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। यह नियुक्ति हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच की गई है। एनएसए का पद अप्रैल 2022 से खाली था।
पाकिस्तान में आईएसआई की स्थापना 1948 में भारत के साथ पहले युद्ध के तुरंत बाद सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए की गई थी। सबसे पहले इसका नेतृत्व मेजर जनरल आर. कॉवथॉर्न ने किया। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आईएसआई पाकिस्तान की सेना का ही हिस्सा है। इसे हर साल हजारों करोड़ रुपये का फंड मिलता है। यह केवल भारत के खिलाफ आतंकवाद फैलाने के लिए 2000 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल करती है। पहलगाम में आतंकवादियों ने जिस तरह पर्यटकों को मारा है, उसके बाद फिर यह कहा जाने लगा कि यह पूरी आतंकवादी गतिविधि आईएसआई की निगरानी में हुई। इस पूरे हमले के पीछे पाकिस्तान की यही कुख्यात एजेंसी है।

MadhyaBharat 1 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.