Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अस्पताल में घुटने की सर्जरी के लिए भर्ती युवती की इलाज के दौरान मौत
bhopal,   girl admitted , died during treatment

भोपाल । राजधानी भाेपाल के अयाेध्या थाना क्षेत्र स्थित जिंदल अस्पताल में घुटने के इलाज के लिए भर्ती युवती की शुक्रवार सुबह माैत हाे गई। गुरुवार काे उसका घुटने का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने समय पर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते उसकी जान चली गई। परिवार ने दवा का ओवर डोज देने और लापरवाही करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बैरसिया राेड स्थित विकास नगर कॉलोनी निवासी मृतका शालू यादव (24) काे घुटने की परेशानी के चलते एक दिन पहले गुरुवार काे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को सुबह 11 बजे उसे भर्ती किया गया और शाम 5 बजे ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट किया था। शालू के भाई नीतेश यादव ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बहन ने पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसे उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ को बताया। उनका दावा है कि रात एक बजे उसे एक इंजेक्शन दिया गया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। रात 3:30 बजे जब मां ने जाकर देखा तो वह अचेत थी। परिजनाें ने डॉक्टरों को बताया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। परिजन का आरोप है कि डॉक्टर्स ने शुक्रवार सुबह तक उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। सुबह 6 बजे उन्हें बताया गया कि शालू की मौत हो चुकी है। परिजनों का यह भी कहना है कि डॉक्टर्स ने दो घंटे तक सीपीआर देने की बात कही, लेकिन किसी तरह की गंभीर कोशिश उन्हें नजर नहीं आई। शुक्रवार को शालू का पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद ही कुछ कह पाना ठीक हो। वहीं जिंदल अस्पताल प्रबंधन से जुड़े आशीष अग्निहोत्री ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने कहा है कि मामले की सूचना मिली है, इस घटना से संबंधित जानकारी ली जा रही है, जांच में जो भी सामने आएगा उसके तहत आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 
 
MadhyaBharat 2 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.