Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
डॉ. अरुणा कुमार की डीएमई नियुक्ति पर बवाल
bhopal, Uproar over ,Dr. Aruna Kumar

भोपाल । चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. अरुणा कुमार को डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (DME) नियुक्त किए जाने के खिलाफ प्रदेशभर में जूनियर डॉक्टर्स और मेडिकल टीचर्स में आक्रोश है। शनिवार दोपहर 12 बजे राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर स्थित नई ब्लॉक 1 और 2 के बाहर बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया।

 

गांधी मेडिकल कॉलेज से जुड़े जूनियर डॉक्टर्स, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) और सीनियर फैकल्टी सदस्यों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि डॉ. अरुणा कुमार की नियुक्ति तुरंत रद्द की जाए और इस पद पर निष्पक्ष व विवादमुक्त छवि के व्यक्ति को नियुक्त किया जाए। भोपाल से जूडा अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गुप्ता ने कहा, “हमारा विरोध व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि उनकी कार्यशैली और कार्यकाल के दौरान उत्पन्न विवादों को लेकर है। हम नहीं चाहते कि प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था के शीर्ष पद पर कोई विवादित व्यक्ति बैठे।” उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कई योग्य और स्वच्छ छवि वाले वरिष्ठ चिकित्सक हैं, जो इस पद के लिए अधिक उपयुक्त हैं।

डॉ. अरुणा कुमार की नियुक्ति के खिलाफ जबलपुर के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन - जूनियर डॉक्टर नेटवर्क मध्यप्रदेश और एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर की जूडा इकाई ने भी खुलकर आपत्ति जताई है। हमीदिया अस्पताल में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर्स, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य और अन्य चिकित्सक शामिल हुए। एमटीए की ओर से डॉक्टर राकेश मालवीय ने नेतृत्व किया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन संदेश साफ था, चिकित्सा शिक्षा जैसे संवेदनशील विभाग में ऐसा व्यक्ति नहीं चलेगा, जिस पर गंभीर आरोप और विवाद हों।

 
 
उल्लेखनीय है कि राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज में करीब 2 साल पहले जूनियर महिला डॉक्टर बाला सरस्वती ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में तत्कालीन जीएमसी में गायनिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अरुणा कुमार पर जूनियर डॉक्टर को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगे थे। जूनियर डॉक्टरों के विरोध के कारण बाद में 24 घंटे के अंदर डॉ अरुणा कुमार को स्वास्थ्य विभाग ने एचओडी के पद से हटा दिया था। जिसके बाद वो विभाग में संचालक के पद पर काम कर रही थीं। हालांकि एक बार फिर डॉ अरुणा कुमार का नाम चर्चा में है। अब उनको स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजूकेशन बनाया गया है।
 
MadhyaBharat 3 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.