Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दाे कारों की आमने-सामने टक्कर 3 साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत
chatarpur, Two cars collided , child died

छतरपुर । छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र में शनिवार देर रात दो कारों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हाे गई। इस हादसे में तीन साल के बच्चे समेत तीन लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि तीन लाेग गंभीर रुप से घायल हुए है। दो घायलों को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज जबकि एक को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह हादसा कारों के तेज रफ्तार में होने की वजह से हुआ।

 

जानकारी के अनुसार हादसा बडामलहरा थाना क्षेत्र के राजा ढाबा के पास हुआ। बादबानी परिवार अर्टिगा कार से भोपाल से छतरपुर आ रहा था, जबकि अहिरवार परिवार मारुति वैन से छतरपुर से बंडा सागर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि सड़क पर भैंस के आने से मारुति वैन और अर्टिगा कार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें गजेंद्र अहिरवार, अमर बादबानी और 3 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि रितु बाधवानी, आरती अहिरवार और मधुर बाधवानी बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें रितु वाधवानी को ग्वालियर, आरती अहिरवार को पहले बंडा फिर सागर रैफर किया गया है। मधुर वाधवानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर भर्ती किया गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे सड़क पर मरी पड़ी भैंस से बचने के लिए एक कार ने साइड बदली। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार उससे टकरा गई। सभी घायलों की स्थिति गंभीर है। सिविल सर्जन शरद चौरसिया ने बताया कि अर्टिगा कार में वाधवानी परिवार भोपाल से छतरपुर जा रहा था। इसमें अमर वाधवानी, उनकी पत्नी रितु और बेटा मयूर सवार थे। वहीं, ओमनी में अहिरवार परिवार छतरपुर से बंडा जा रहा था। इसमें गजेंद्र अहिरवार, उनकी पत्नी आरती और दो साल का बेटा यश थे। हादसे में यश, उसके पिता गजेंद्र अहिरवार और अमर वाधवानी की मौत हुई है। वहीं, आरती और रितु ग्वालियर जबकि मयूर का छतरपुर में इलाज चल रहा है।

 
बड़ामलहरा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) हरगोविंद राजपूत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। सभी को अस्पताल लाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायल ग्वालियर और एक छतरपुर में भर्ती हैं।


हादसे में इनकी मौत

यश पिता गजेंद्र अहिरवार (2) निवासी बंडा, सागर
गजेंद्र अहिरवार (35) निवासी बंडा, सागर
अमर वाधवानी (53) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर

 

यह हुए घायल

आरती पति गजेंद्र अहिरवार (35) निवासी बंडा, सागर
रितु वाधवानी (51) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर
मयूर वाधवानी (29) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर

MadhyaBharat 4 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.