Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बेमौसम बारिश से प्रभाावित तेंदूपत्ता खरीद पर लगा ग्रहण
jagdalpur, Tendu leaf purchase , unseasonal rain
जगदलपुर । बस्तर संभाग में बीते दाे सप्ताह से हो रही लगातार बारिश ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। खराब मौसम ने इस बार तेंदूपत्ता संग्राहकों की आस पर पानी फेर दिया है। लगातार बेमौसम बारिश होने से तेंदूपत्ता संग्रहण पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। इससे संग्रहण केंद्र में रखे तेंदूपत्तों पर धूल-मिट्टी लग गई है और पत्तों के सड़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य रूक गया है और इसकी खरीद पर ग्रहण लग गया है। बारिश और बदलते मौसम के कारण कई फड़ों में खरीद का कार्य चालू भी नही हो पाया है।
 
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष संग्रहण व खरीद की शुरूआत दंतेवाड़ा से किया गया है। इसके चलते यहां पर करीब 13 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का खरीद की जा चुकी है। जबकि सुकमा में सबसे अधिक 26 हजार तेंदूपत्ता की खरीद हो चुकी है। इसके बाद जगदलपुर में खरीद धीमी गति से जारी है। सबसे चिंताजनक स्थिति बीजापुर की है, जहां अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। बीजापुर का तेंदूपत्ता सबसे अच्छा होने के कारण यहां के तेंदूपत्ता की मांग सबसे अधिक है। अधिकारियों के अनुसार मौसम अच्छा रहा तो 5 मई के बाद यहां खरीद शुरू होगी। खराब मौसम ने इस बार तेंदूपत्ता संग्राहकों की आस पर पानी फेर दिया है। तेंदूपत्ता आदिवासियों के लिए आय का सबसे बड़ा स्राेत है। संग्रहण कार्य से बस्तर के करीब एक लाख परिवारों को रोजगार मिलता है। इससे ग्रामीण की आर्थिक मजबूती होती है। लगभग एक माह तक चलने वाले इस कार्य में बारिश सबसे बड़ा रोड़ा बन गया है। बेमौसम बारिश से एक ओर जहां तेंदूपत्ता की गुणवत्ता खराब हो रही है वहीं संग्रहण में भी परेशानी हो रही है।
 
मुख्य वन संरक्षक आरसी दुग्गा ने बताया कि लगातार बारिश के चलते बस्तर वृत्त में तेंदूपत्ता संग्रहण प्रभावित हुई है। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने पर सभी खरीद केन्द्रों में तेज गति से खरीद का काम शुरू कर दिया जाएगा।
MadhyaBharat 4 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.