Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज जम्मू-कश्मीर में फिर तोड़ा संघर्ष विराम
new delhi, Pakistan, Jammu and Kashmir

श्रीनगर/नई दिल्ली । पहलगाम पर आतंकवादियों से हमला करवा कर 26 पर्यटकों की मौत का जिम्मेदार पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हरकत करने से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान की फौज ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। तनाव की गंभीरता के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देश के 244 में जिलों में नागरिक सुरक्षा पूर्वाभ्यास कराने का फैसला लिया है।
भारतीय शीर्ष सैन्य अफसर के अनुसार, पांच और छह मई की रात पाकिस्तान की सेना ने फिर संघर्ष विराम तोड़ा। पहलगाम हमले के बाद लगातार 12वें दिन जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया पाकिस्तान की फौज ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी उचित तरीके से जवाब दिया है। इससे पहले, रविवार-सोमवार रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
सुरक्षाबलों ने इसका कड़ा जवाब दिया। पिछले 12 दिन से पाकिस्तान की सेना ने कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर सहित अन्य सेक्टरों में करीब 40 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इससे जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में तनाव है।
इस बीच केंद्र सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ उपजे ताजा तनाव के बीच नागरिक सुरक्षा तैयारियों को बढ़ावा देने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सात मई को 244 वर्गीकृत जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास और पूर्वाभ्यास आयोजित करने का फैसला किया है। मुख्य सचिवों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अभ्यास का मकसद राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों का आकलन करना और उसे सुदृढ़ करना है।

 

 

 

MadhyaBharat 6 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.