Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुकमा में नक्सलियों ने तारलागुड़ा के उपसरपंच काे उतारा माैत के घाट
sukma,   Naxalites killed , deputy sarpanch

सुकमा । जिले के जगरगुंडा थाना अंतर्गत आने वाले तारलागुड़ा के उपसरपंच की नक्सलियों ने रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी है। नक्सली साेमवार दोपहर काे उपसरपंच मुचाकी रामाको उसके घर से पकड़ कर जंगल में ले गए थे। मृतक मुचाकी रामा निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित हुए थे।

 

सुकमा पुलिस अधीक्षक एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है। तारलागुड़ा के उपसरपंच मुचाकी रामा अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की वेशभूषा में नक्सलियाें का दल उनके घर पर पहुंचा। मुचाकी रामा को नक्सली अपने साथ पकड़कर बेनपल्ली के जंगल में ले गए। जहां उनकी हत्या कर दी गई । हत्या के बाद शव को जंगल में छोड़कर नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। गांव वालों ने इसकी खबर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम बेनपल्ली जंगल पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना को अंजाम देकर फरार हुए माओवादियों की धरपकड़ के लिए सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। बड़ी संख्या में जवान आस पास के इलाके में माओवादियों की तलाश में जुटे हैं।

कोंटा एएसपी आकाश राव ने बताया कि जगरगुंडा थाना के ग्राम तारलागुड़ा के उपसरपंच मुचाकी रामा निवासी ग्राम बेनपल्ली की सोमवार दोपहर बाद अज्ञात नक्सलियों ने हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल पुलिस टीम ग्राम बेनापाल्ली रवाना हुई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।

 

 

MadhyaBharat 6 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.