Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मध्य प्रदेश के पांच शहरों में बुधवार को होगी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल
bhopal, Civil defense mock drill , Madhya Pradesh

भोपाल । मध्य प्रदेश के पांच शहरों में बुधवार, 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी। यह ड्रिल इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में की जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में होने जा रही इस मॉक ड्रिल में आपदा के दौरान अंजाम दिए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। 

भू-अभिलेख अधीक्षक रविनंदन तिवारी ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर मध्य प्रदेश के पांच शहरों में औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर बुधवार, 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में यह मॉकड्रिल बजे गोले का मंदिर मुरैना रोड पर स्थित आईटीआई से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरलानगर तक होगी। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान आईटीआई से बिरला अस्तपाल तक ग्रीन कोरीडोर बनाकर आपदा प्रबंधन गतिविधियों को मूर्तरूप दिया जाएगा। इसके बाद बाल भवन में मॉकड्रिल पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि "वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नागरिक सुरक्षा को मजबूत करना जरूरी है। बुधवार शाम 4 बजे से इन पांच शहरों में सायरन के माध्यम से खतरे की सूचना, ब्लैकआउट, प्रमुख इमारतों को सुरक्षित रखने और दुर्घटना की स्थिति में घायलों को सुरक्षित निकालने जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य सिविल डिफेंस की तैयारियों का मूल्यांकन करना और आपसी समन्वय को बेहतर बनाना है। इसमें जिला अधिकारी, सिविल डिफेंस वार्डन, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, कॉलेज और स्कूल के छात्र शामिल होंगे। गृह मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि हवाई हमले के सायरन, ब्लैकआउट उपाय, जरूरी स्थानों की छिपाने की व्यवस्था (कैमोफ्लाज), और निकासी (एवैक्यूएशन) योजनाओं का अभ्यास किया जाए। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह ड्रिल विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और तालमेल की जांच के लिए जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और घबराएं नहीं।

दरअसल, पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के 244 जिलों की लिस्ट जारी की है, जहां बुधवार, 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके जरिए आम लोगों को बताया जाएगा कि पाकिस्तान की ओर से हवाई या किसी भी तरह का हमला होने पर खुद को कैसे बचाना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की लिस्ट में मध्य प्रदेश के पांच शहर शामिल है। प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में यह ड्रिल की जाएगी।

MadhyaBharat 6 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.