Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारतीय सेना ने आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पूरे देश को गर्व से भर दिया : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
raipur, Indian Army , Vijay Sharma

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस और निर्णायक नेतृत्व ने आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पूरे देश को गर्व से भर दिया है। हमारे जांबाज़ जवानों ने जिस तरह दुश्मन के इरादों को नेस्तनाबूद किया है, वह हमारी सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान की धरती पर मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और नौ आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया।

मीडिया को आज बुधवार को जारी अपने बयान में विजय शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ एक जवाबी हमला नहीं, बल्कि उन माताओं-बहनों के आंसुओं का प्रतिशोध है, जिनका सिंदूर पहलगाम जैसी नृशंस घटनाओं में मिटा दिया गया था। जब निर्दोष लोगों के सामने उनके पति, बेटे, भाई को गोलियों से छलनी किया गया, तब देश की आत्मा रो पड़ी थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ उस पीड़ा का उत्तर है, उस व्यथा का प्रतिशोध है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इस अभियान का नाम ‘सिंदूर’ इसीलिए रखा गया है, क्योंकि यह उन बहनों के सम्मान और उनके अधिकार की पुनर्प्राप्ति का प्रतीक है। हमारी सेना ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। यदि कोई भी देश या संगठन हमारे नागरिकों के विरुद्ध हिंसा का प्रयास करेगा, तो उसका परिणाम बहुत ही घातक होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री और वीर सैनिकों को इस साहसी निर्णय और कार्रवाई के लिए नमन करता हूँ। यह पूरा देश एकजुट होकर शहीदों के बलिदान को सलाम करता है, और माताओं-बहनों के सम्मान की रक्षा के इस संकल्प में पूरी तरह एकजुट है।

 

MadhyaBharat 7 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.