Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रांची में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा
ranchi, Military Intelligence , ATS raid

रांची । रांची में सेना की खुफिया एजेंसी (मिलिट्री इंटेलिजेंस) और झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सेना की नकली वर्दी बरामद की है।  अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष सूचना के आधार पर बूटी मोड़ इलाके में स्थित श्री गणेश आर्मी स्टोर पर कार्रवाई की गई। जहां से सेना की नकली वर्दी और बिना इजाजत बनाए गए लड़ाई वाले कपड़े बरामद किए गए। इन नकली वर्दियों को आम लोगों को बेचा जा रहा था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए दुकान के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और फिर बॉन्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया गया। सदर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

उल्लेखनीय है कि इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। देश भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ऐसे में नकली वर्दी का मिलना चिंताजनक है। इनका इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी तत्व कर सकते हैं। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कौन-कौन शामिल है और उनके इरादे क्या थ

 
MadhyaBharat 9 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.