Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लुढ़का शेयर बाजार
new delhi, Stock market , India-Pakistan tension

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के तनाव और व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन आज  बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 548.12 अंक यानी 0.68 फीसदी टूटकर 79,786.69 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍चेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 152.50 अंक यानी 0.63 फीसदी फिसलकर 24,121.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयर में गिरावट है, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 शेयर में गिरावट है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटर्नल और नेस्ले के शेयरों में गिरावट है। हालांकि, लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन के शेयर में चार फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर लाभ में हैं।
इसके अलावा एशियाई शेयर बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे हैं, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में दिख रहा है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 412 अंक गिरकर 80,335 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 141 अंक नीचे 24,274 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

MadhyaBharat 9 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.